BJP सांसद की पुलिस अधिकारी को शर्मनाक धमकी, ‘यादव हो इसलिए छोड़ रहा हूं.. ठाकुर, ब्राहमण होता तो…’

0
bjp

तीन दिन में BJP के तीन विधायक और सांसदों की दबंगई सामने आई है। पहले रविवार को गोरखपुर में BJP विधायक ने सरेआम बदसुलूकी दिखाते हुए महिला IPS अधिकारी की जमकर फटकार लगाई। सोमवार को अगले ही दिन उज्जैन के एक और BJP विधायक ने नगर-निगम के अधिकारियों से बदसलूकी की और उन्हें सरेआम अपशब्द कहे। अब मंगलवार को एक बार फिर BJP के एक सांसद का शर्मनाक ऑडियो सामने आया है। रौैब और रुतबे के नशे में अंधे हुए BJP सांसद रमाकांत यादव पर एक पुलिस अधिकारी को धमकाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। हालांकि इस मामले में एक ऑडियो भी सामने आया है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला कहा, 'अगर ये लोग चोर हैं, तो आप चोरों के प्रधानमंत्री हो?'

ऑडियो में कितनी सच्चाई है इसका दावा तो हम नहीं करते लेकिन ये ऑडियो कहीं न कहीं BJP नेताओं की दबंगई की पोल जरूर खोल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अमर्यादित बयान पर बुरे फंसे दयाशकंर, अब महिला आयोग ने भी मांगा जवाब

BJP के बाहुबली सांसद रमाकांत यादव का बेहद शर्मनाक आडियो क्लिप सामने आया है। इस आडियो क्लिप में रमाकांत यादव एक पुलिस अधिकारी को धमका रहे हैं। यह आडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह आडियो क्लिप भाजपा के बाहुबली सांसद रमाकांत यादव का है। रमाकांत यादव पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं कि मै आप लोगों की तरह छोटे दिल का नहीं हूं। ठाकुर-ब्राहमण होता तो लाठी से मारता जाओ यादव के नाते छोड़ दे रहा हूं तुमको। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस आडियो क्लिप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

आप भी सुनिए फोन पर सांसद और पुलिस अधिकारी के बीच हुई पूरी बातचीत

खबर अबतक के सौजन्य से ऑडियो