BJP नेता की बेटी ने सपा नेता पर लगाया गैंगरेप का आरोप, धर्म परिवर्तन कराने की भी की थी कोशिश

0
BJP

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक BJP वर्कर की बेटी ने समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता पर तमंचे के बल पर अपहरण करके धर्म परिवर्तन करा निकाह कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया साथ ही, इनकार करने पर उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने जिस रिजवान खान पर अपने दो साथियों के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है, वो बुलंदशहर के ककोड का चेयरमैन है और समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता है। पीड़ित लड़की के मुताबिक, रिजवान खान जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में पकड़ा गया दरिंदा दर्जी, 12 साल में 500 से ज्यादा बच्चियों का जीवन किया बर्बाद

 

पीड़ित लड़की ने एसपी नेता रिजवान खान को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बुलंदशहर के एसपी से मुलाकात की लेकिन उसके बाद भी अब तक रिजवान खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दरअसल ककोड के भाजपा नेता की बेटी का अपहरण 24 अप्रैल को तमंचे के बल पर उसके ही घर से अपहरण कर लिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह- उनके बारे में बात करने का मेरा लेवल नहीं है

 

उसकी बरामदगी को लेकर बीजेपी विधायक विमला सोलंकी ने 2 मई को धरना भी दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 मई को लड़की को बरामद कर लिया और गैंगरेप के आरोपी नौशाद को जेल भेज दिया। लड़की के मुताबिक, इसी दौरान ककोड के थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान ने उसपर दबाव डाला कि वो गैंगरेप की बात कोर्ट में ना कहे।

इसे भी पढ़िए :  उप्र के शामली में दारोगा व तीन सिपाहियों को जिंदा जलाने का प्रयास