हिन्दू सेना के नेता ने SUV कार से कुचला, शख्स की मौत

0
हि्न्दू सेना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दक्षिणपंथी संगठन के एक नेता ने अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में धुत होकर एक शख्स को अपनी एसयूवी कार से सरेआम कुचल दिया। इस घटना में घायल शख्स की मौत हो गई। एसयूवी से कुचलकर जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी 21 मई को शादी होनी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल शहर के महाराणा प्रताप नगर इलाके में हुई इस घटना का मुख्य आरोपी शिवा पटेल है, जो मृतक सलमान का पड़ोसी है। दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नया भोपाल का जिला अध्यक्ष है। आरोप है कि सलमान ने शिवा की एसयूवी कार पर कुछ आपत्तिजनक शब्द खुरचकर लिख दिये थे, जिसके बाद आरोपी नाराज हो गया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा मणिपुर घटना की जांच सीबीआई करें

नगर पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि रविवार को तड़के मुख्य आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ इलाके में खड़ी कई लोडिंग वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इन तोड़े गये वाहनों में से एक लोडिंग वाहन सलमान के परिवार का था। शिवा, रॉकी, भरत सोनी और छोटू शराब के नशे में धुत होकर सलमान के शांति नगर झुग्गी बस्ती स्थित घर पर आए।

इसे भी पढ़िए :  हैवानियत की हद! पिता ने रेप के आरोपी बेटे को बचाने के लिए ली पीड़ित की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उससे बदला लेने के लिए उसके साथ गाली-गलौज की गई। जब सलमान और उसके परिजन अपने घर से बाहर आये और इसका विरोध करने लगे, तब आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने धारदार हथियार भी घुमाकर सलमान को पकड़ लिया। उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश नहीं थी।

कुलवंत सिंह ने बताया कि यह मौत एसयूवी पर खुरचकर लिखने के कारण अचानक उकसावे में हुई है। आरोपियों ने सलमान के सिर को टैंकर से नहीं पटका। असलियम में वह धक्का देने की वजह से सख्त जमीन पर गिर गया और उसे चोटें आ। जैसे ही लोग वहां इकट्ठा हुए, आरोपी वहां से वाहन में भागने लगे। इसी दौरान सलमान उनकी एसयूवी के नीचे आ गया।

इसे भी पढ़िए :  मध्य प्रदेश : इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, 5 मरीजों की मौत

उन्होंने सलमान के भाई सोहेल को भी घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सलमान की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी शिवा और रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।