इमरान खान की पार्टी ‘तहरीक-ए-इंसाफ’ का आरोप, कश्मीर में जिहाद फैलाने को नवाज शरीफ ने ओसामा बिन लादेन से लिए थे 1.5 अरब

0
नवाज शरीफ
फाइल फोटो

एक बार फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पहले ही पनामा केस को लेकर वो मुसीबत में है और अब इमरान खान की पार्टी तरहीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया है कि नवाज शरीफ ने अलकायदा मुखिया ओसामा बिन लादेन से पैसे लिये थे, जिसका उपयोग उन्होंने जिहाद के नाम पर किया था। उसके बाद नवाज ने उस पैसे का उपयोग 1989 में तत्कालीन बेनजीर भुट्टो सरकार के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

इसे भी पढ़िए :  पनामा पेपर्स लीक मामले में नवाज शरीफ के खिलाफ होगी जांच, पाक सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

 

इंटरव्यू और किताब में कहा गया है कि नवाज शरीफ ने लादेन से लगभग 1.5 अरब रुपये की मदद ली थी। जिसका उपयोग उन्होंने कश्मीर और अफगानिस्तान के इलाकों में जिहाद फैलाने के लिए किया था।

इसे भी पढ़िए :  डोभाल से बातचीत के बाद झुकने को तैयार पाकिस्तान! सरताज अजीज ने किया दावा

 

तहरीक-ए-इंसाफ ने यह आरोप कुछ इंटरव्यू और एक किताब के आधार पर लगाए हैं। जिसके तहत 1980 की पाकिस्तान की राजनीति का एक नया इतिहास सामने आया है। कहा जा रहा है कि तहरीक-ए-इंसाफ इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर सकती है। पार्टी ने कहा कि उन्होंने ‘खालिद ख्वाजा: शहीद-ए-अमन’ के आधार पर यह आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  दबाव में आई शरीफ़ सरकार, ISI और सेना से कहा - ‘या तो आतंकियों को खत्म करो या अंजाम भुगतने को तैयार रहो’

 

यह किताब शमामा खालिद के द्वारा लिखी गई है। शमामा पूर्व आईएसआई स्पाई खालिद ख्वाजा की पत्नी हैं। खालिद ख्वाजा की हत्या 2010 में पाकिस्तानी तालिबान के जरिये की गई थी।