गिरफ़्तारी के डर से जस्टिस सीएस कर्णन ने छोड़ा देश ?

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कोर्ट की अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा छह महीने जेल की सजा पाने पहले सिटिंग जज जस्टिस सी.एस.कर्णन अचानक ही गायब हो गए हैं. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पुलिस टीम को वह चेन्नई में नहीं मिले जबकि वह बुधवार सुबह तक चेन्नई में थे.

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 90 साल की उम्र में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एन.डी.तिवारी

खबरिया वेबसाइट न्यूज18.कॉम पर छपी खबर के मुताबिक जस्टिस कर्णन स्वास्थ्य के आधार पर उनकी जमानत के लिए राष्ट्रपति का हस्तक्षेप चाहते हैं और संभव है कि वह देश से बाहर चले गए हैं. हालांकि, एक सूत्र के मुताबिक वह देश में ही मौजूद हैं.

इसे भी पढ़िए :  लोकसभा में सुमित्रा महाजन पर कागज उछालने वाले 5 कांग्रेस सांसदों को किया गया सस्पेंड

जहां एक तरफ पुलिस जस्टिस कर्णन को ढूंढ रही है वहीं उन्होंने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट से मिली छह महीने की सजा पर पुनर्विचार की मांग की है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन को कोर्ट की अवमानना मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई थी. वह जेल की सजा पाने वाले पहले मौजूदा न्यायाधीश हैं.

इसे भी पढ़िए :  संघ के बयान पर अब NDA में भी घमासान, पासवान बोले- आरक्षण कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है

अगले पेज पर पढ़िए – फ्रांस जाने की संभावना

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse