मोदी सरकार के तीन साल, 20 दिन तक मनेगा जश्न

0
मोदी

मोदी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और इसी को लेकर सरकार ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. ये कार्यक्रम 26 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगे. शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुवाहाटी में रैली से होगी. इसके बाद वो दूसरे शहरों का भी दौरा कर सकते हैं. इनमें बेंगलुरु, जयपुर, कोटा, पुणे और कोलकाता शामिल हैं.बताया जा रहा है कि 25 मई को सरकार न्यू इंडिया के नाम से एक नया कैंपेन लॉन्च करने जा रही है.

इसे भी पढ़िए :  लड़की का लालच देकर भारतीय सेना में सेंध लगा रहा है ISI

तीन साल का ये जश्न 900 शहरों में चलेगा और हर मंत्री चार शहरों में जाकर सरकार के तीन साल के कामकाज का जनता को ब्योरा देंगे. ये ही नहीं, सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम भी 500 शहरों में कराया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि पार्टी की टैग लाइन देश बदल रहा है के साथ भारत उभर रहा है को भी जोड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़िए :  LIVE COVERAGE: नोटबंदी से परेशान किसानों को बड़ी राहत, सहकारी बैंकों को 21 हज़ार करोड़ देने का फैसला

26 मई को देश के लगभग सभी न्यूजपेपरों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विज्ञापन दिए जाएंगे. साथ ही साथ, टीवी और रेडियो में भी प्रचार किया जाएगा. सभी कैबिनेट मंत्री 27 और 28 मई को मीडिया के बातचीत के साथ साथ आम लोगों से भी मिलेंगे.
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के जश्न पर सारा ध्यान उन राज्यों में होगा जहां पार्टी की पकड़ कमजोर है या जहां आने वाले कुछ समय में चुनाव होने हैं. इन राज्यों में 300 से ज्यादा मल्टीमीडिया एग्जिबिशन किए जाएंगे.सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों की उपलब्धियों की बुकलेट भी जारी करेंगे.

इसे भी पढ़िए :  चीफ जस्टिस ने कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना कहा- दलित राष्ट्रपति और चायवाला बना PM, यही होती हैं स्वतंत्रता

सरकार का खास ध्यान किसानों, मजदूरों, युवा, महिलाओं, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों पर होगा.