कश्मीरी युवक को जीप से बांधने वाले मेजर को सेना ने दी क्लीन चिट

0
जीप

जम्मू-कश्मीर में जवानों पर पत्थरबाजी के विरोध में एक युवक को जीप पर बांधने वाले सेना के मेजर को क्लीन चिट दे दी गई है. सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी ने मेजर को दोषी नहीं माना है. इस मामले में सेना ने 15 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 53 राष्ट्रीय राइफल के मेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने के दो दिनों बाद कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी बैठाई थी.

इसे भी पढ़िए :  तैमूर नाम पर कांट्रोवर्सी करने वालों पर भड़के करण जौहर, कहा- किसी की हिम्मत भी कैसे हुई

सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद मेजर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना करने की अनुशंसा की गई है. सूत्रों ने बताया, कोर्ट मार्शल का सवाल ही नहीं उठता, यहां तक की मेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी जरूरत नहीं बताई गई है.

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद आज बीजेपी की पहली अग्निपरीक्षा, 5 राज्यों की 12 सीटों पर हो रहे उपचुनाव

बता दें कि सोशल मीडिया पर कश्मीरी युवक को जीप के बोनेट पर बांधकर इलाके में घुमाने पर भले ही भारी विरोध किया गया हो, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर के इस फैसले की सराहना की है. सूत्रों की मानें तो मेजर को इस काम के लिए बधाई दी गई क्योंकि अधिकारियों ने इसे पत्थरबाजी से निपटने का बेहतर तरीका माना.

इसे भी पढ़िए :  BJP नेता का विवादित बयान, बोले-मोदी गांधी से बड़े ब्रैंड, नोट से भी हटेंगे बापू