चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका से भिड़ंत आज, हारकर बाहर हो जाएगा श्रीलंका, भारत को हारने के बाद भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क

0
श्रीलंका
फाइल फोटो

लंदन. पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने अगले मैच में गुरुवार को एक और एशियाई टीम श्रीलंका का सामना करना है. द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले में इस मैच में भारत की नजरें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी होंगी. पाकिस्तान को 124 रनों से मात देने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इस समय अच्छी लय में है. अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. भारत अगर ये मैच हारता है तो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगले मैच में साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा. वहीं श्रीलंका के लिए आज करो या मरो वाली स्थिति है. मुकाबले में बने रहने के लिए उसे हर हाल में आज भारत को हराना होगा. आज अगर श्रीलंका ये मैच हार जाता है वो मुकाबले से बाहर हो जाएगा.

इसे भी पढ़िए :  28 के हुए विराट, डेशिंग स्पोर्टस पर्सन का मिला खिताब

अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से मात खाने के बाद श्रीलंका की युवा टीम का आत्मविश्वास निचले स्तर पर है. अपने बेहतरीन और गहरे बल्लेबाजी क्रम से भारत की कोशिश श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम करने की होगी. रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और युवराज सिंह ने पहले मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. वहीं अंत में आकर हार्दिक पंड्या ने बड़े शॉट लगाए थे. महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था लेकिन वह अपने दिन किसी भी आक्रमण को धो सकते हैं.

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS दूसरा टेस्ट: लंच तक भारत ने 72 रन पर गंवाए 2 विकेट, राहुल 48 रन बनाकर क्रीज पर

स्पिन और तेज गेंदबाजों की जुगलबंदी भारतीय टीम को और मजबूत करती है. पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और पंड्या ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. रवींद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन के रूप में कप्तान कोहली के पास विश्व स्तरीय स्पिनर हैं. कोहली के लिए चुनौती होगा कि क्या वह इस मैच में भी रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकदाश से बाहर रखें या नहीं. और, अगर उन्हें टीम में चुनते हैं तो किस खिलाड़ी की जगह वह टीम में आएंगे?

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी: टीम इंडिया को झटका, प्रैक्टिस सेशन में नहीं आए युवराज सिंह, 4 जून को पाक से पहला मैच

श्रीलंका के लिए इस मैच से पहले एक अच्छी खबर और एक बुरी खबर है. उसके कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं. लेकिन पिछले मैच में टीम की कप्तानी करने वाले बल्लेबाज उपल थरंगा दो मैचों के प्रतिबंध के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण उन पर मैच रैफरी डेविड बून ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है.