388 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, भारत ने नहीं दिया फॉलोऑन

0
कुलगाम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हैदराबाद में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी 388 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 299 रनों की बढ़त मिली। बांग्लादेश की ओर से कप्तान मुशफिकर रहीम ने शानदार शतकीय पारी खेली। रहीम 127 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। इस पारी में रहीम ने 16 चौके और दो छक्के जमाए।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: रोहित और साहा के बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, अब तक 339 रन की बढ़त

मैच के चौथे दिन पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मेंहदी हसन को आउट कर बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। मेंहदी हसन ने 51 रनों की पारी खेली। इस पारी में हसन 107 गेंदों का सामना किया और 10 चौके जड़े। तैजुल इस्लाम भी 10 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने।
भारत की तरफ से सबसे अधिक तीन विकेट उमेश यादव ने लिया। अश्विन और जडेजा ने दो-दो और भुवनेश्वर व इशांत ने एक-एक विकेट लिया। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी 687/6 रन पर घोषित की थी।

इसे भी पढ़िए :  रांची वनडे: भारत को 261 का लक्ष्य, गप्टिल ने बनाए 72 रन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse