AIIMS MBBS Entrance 2017 का आया रिज़ल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

0
AIIMS
फाइल फोटो

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने आज अपने एमबीबीएस ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट रात को 2.15 बजे जारी किया गया है। यह एम्स की ऑफिशल वेबसाइट के अलावा इसकी अन्य छह वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

एमबीबीएस कोर्स के लिए 28 मई को देशभर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। करीब 2.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 31 मई को आनंद राय ने चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल के एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम के प्रश्नपत्र को लीक कर दिया गया था। ध्यान रहे कि आनंद राय ने ही मध्य प्रदेश में व्यापम स्कैम का पर्दाफाश किया था। राय ने कई ट्वीट्स करके प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने दावा किया कि उनको प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट एक सूत्र से मिला है, जिसने बताया कि यह लखनऊ के एक कॉलेज से उस समय लीक किया गया जब ऑनलाइन टेस्ट चल रहा था। राय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया था और इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। आरोप लगने के बाद एम्स ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया का सबसे सस्ता और छोटा पोर्टेबल वेंटिलेटर एम्स में हुआ लॉन्च

 

एम्स कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि क्वेस्चन पेपर लीक नहीं हुआ है। हालांकि कमिटी ने उत्तर प्रदेश में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से छात्रों द्वारा नकल की बात को स्वीकारा। कमिटी ने मामले की सीबीआई जांच कराने का सुझाव भी दिया।

इसे भी पढ़िए :  भारत-चीन के बीच आतंकवाद और एनएसजी जैसी समस्याएं नहीं होनी चाहिए: विदेश सचिव

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
– एम्स की ऑफिश‍ि‍यल वेबसाइट aiimsexams.org पर लॉग इन करें।
– यहां रिजल्ट टैग पर क्ल‍िक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देखें।
– उसका प्रिंट भी ले लें।

इसे भी पढ़िए :  बकरीद को शाकाहारी मनाने की कर रही थी अपील, तस्वीरों में देखें उसके साथ क्या हुआ

जानिये क्या है परीक्षा का पैटर्न
– एम्स एमबीबीएस एग्‍जाम में हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलते हैं, जबकि तीन गलत जवाब पर एक नंबर माइनस कर दिया जाता है।
– जनरल कैंडिडेट के लिए मिनिमम कट ऑफ 50 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 45 और एससी, एसटी के लिए 40 फीसदी है।

 

महत्वपूर्ण तिथियां कुछ इस तरह से

1st Counseling: 3, 4,5 और 6 जुलाई, 2017

2nd Counseling: 3 अगस्‍त, 2017

3rd Counseling: 5 सितम्बर, 2017

Open Counseling (अगर जरूरत हुई तो): 26 सितंबर, 2017