सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती, डायबिटीज की शिकायत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार(7 नवंबर) को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।

इसे भी पढ़िए :  वसुंधरा की विधायक ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- मेरी चूड़ियां तोड़ीं, साड़ी फाड़ी

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, ‘‘मंत्री सुषमा स्वराज को शाम करीब 7:22 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें डायबिटीज है और अन्य चिकित्सकीय समस्याएं हैं। मंगलवार को उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  चीन के बाद अमेरिका ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, कहा...

सुषमा डॉ. बलराम ऐरन की निगरानी में कार्डियो-न्यूरो केंद्र में भर्ती हैं। विदेश मंत्री को इस साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें छाती में जकड़न की शिकायत थी। उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए 25 अक्तूबर को भी अस्पताल लाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  18 सालों से मुसलमानों को रोजा-इफ्तारी करा रही है यह हिंदू महिला, जानिए क्यों