राजनाथ ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा- RTI के हर आवेदन का दिया जाए जवाब

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार(8 नवंबर) को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों को हर आरटीआई आवेदन का जवाब देना चाहिए, चाहें वह किसी भी तरह की सूचना मांगी गई हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पारदर्शिता कानून का महत्व बढ़ा है।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ होंगे यूपी के अगले सीएम, गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय, जेटली के जिम्मे होगा गृह मंत्रालय!

सिंह ने 11वें केंद्रीय सूचना आयोग सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हाल में उनके मंत्रालय से पूछा गया कि ‘‘एलियन हमले’’ के खिलाफ सरकार की क्या कार्ययोजना है और उन्होंने सुनिश्चित किया कि इसका जवाब दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  महबूबा ने पाक को आड़े हाथों लिया, केंद्र से प्रायोगिक आधार पर आफस्पा हटाने को कहा

गृह मंत्री ने कहा कि ‘‘आप सभी को सूचना की प्रणाली को समझना चाहिए और क्या सूचना मांगी जा रही है, उससे प्रभावित हुए बगैर आपको अपना काम करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार को संवेदनशील, भ्रष्टाचार मुक्त और देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में पाकिस्तान ने फिर किया सीज़ फायर का उल्लंघन, फायरिंग में महिला की मौत

राजनाथ ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए कि इस समय पहले की तुलना में आरटीआई का महत्व काफी बढ़ गया है। जहां तक आरटीआई का सवाल है तो यह लोगों और सरकार के बीच संचार का प्रभावी और मजबूत माध्यम है।’’