इस नंबर पर मिस्ड कॉल देते ही आपका मोबाइल 500 रुपए से हो जाएगा रिचार्ज

0
रिचार्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर

कई बार हमारे सामने ऐसे हालात भी आ जाते हैं जब हमें मोबाइल से कॉल करने की जरूरत होती है लेकिन बैलेंस नहीं होता और आसपास कोई रिचार्ज करने की दुकान भी नहीं होती है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक मिस्ड कॉल से आपके मोबाइल में 500 रुपए तक का बैलेंस आ सकता है। इसके लिए किसी तरह का ऐप भी डाउन लोड करने के जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इस सेवा के लिए एक शर्त यह है कि यूजर को एचडीएफसी बैंक का उपभोक्ता हो। अगर आप इस बैंक के खाताधारक हैं तो आप  7308080808 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर मोबाइल को रिचार्ज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखबार बेचने वाला शख्स बना 10 हजार करोड़ की कम्पनी का मालिक

क्या करना है सबसे पहले

1- सबसे पहले यूजर को अपना नंबर ऐक्टिवेट करने के लिए एक मैसेज भेजना होगा और यह भी बताना होगा कि कितने रुपए का रिचार्ज कराना है। इसके लिए  7308080808 नंबर पर ACT <Operator Name> <Last 5 digits of Account Number> मैसेज भेजें।

इसे भी पढ़िए :  महज़ आधे घंटे में लुटेरों ने दो जगह लूटे एटीएम, पुलिस की उड़ी नींद

2-  मैसेज भेजते ही सेवा एक्टिवेट कर दी जाएगी। इतना ही नहीं अपने नंबर के अलावा यहां पर 5 और नंबर भी जोड़े जा सकते हैं।  इन नंबरों को एक्टिवेट करने के लिए Mobile Number> <Operator Name> <Last 5 digits of Account Number> मैसेज 7308080808 नंबर पर भेजें।

3-  इसके बाद जब भी आप अपने नंबर को रिचार्ज करना चाहें बस 7308080808 एक मिस्ड कॉल कर दें।

इसे भी पढ़िए :  सफलता से उत्साहित Paytm के सीईओ बोले- साला हम टैंक हैं, सबको कुचल देंगे! देखें वीडियो

4- 10 से 500 रुपए तक का रिचार्ज किया जा सकता है। हालांकि डिफाल्ट 50 रुपए तक रिचार्ज होता है।

5- खास बात यह है कि इसके लिए यूजर को अपना डाटा खर्च करने की जरूरत नहीं मतलब किसी को भी  इंटरनेट, एप और वॉलेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

6- जैसे ही यूजर मिस्ड कॉल करेगा उसका मोबाइल रिचार्ज कर दिया जाएगा और उसके एचडीएफसी अकाउंट से पैसा काट लिया जाएगा।