फेसबुक पर ‘माशा अल्लाह’ का कमेंट करना हराम

0
फेसबुक

बरेली : फेसबुक पर अक्सर लोग अपनी या अपने किसी खास की फोटो अपलोड करते हैं। उसके बाद उस पर कमेंट्स आने लगते हैं। सभी अपनी तरह से तारीफ बयां करते हैं। कोई बहुत खूब तो कोई अति सुंदर लिख देते हैं। यहां तक तो ठीक है। इससे आगे बढ़े और माशा अल्लाह व सुभान अल्लाह जैसे अल्फाज लिखे तो शरीयत का दायरा लांघ जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बिक गया देश के सबसे बड़े भगौड़े का आलिशान बंगला, किंगफिशर विला से बैंक ने वसूले 73.01 करोड.

बहुत से मुस्लिमों को पता नहीं होगा कि उनका यह अमल शरीयत के खिलाफ है। इसके लिए मना फरमाया गया है। ऐसा किया तो तौबा करनी पड़ेगी। इस सिलसिले में मरकजी दारुल इफ्ता दरगाह आला हजरत के सदर एवं जानशीन मुफ्ती आजम मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां से ऑनलाइन सवाल किया गया था। पूछा गया था कि फेसबुक पर कुछ लोग तस्वीर अपलोड कर देते हैं। उसे देखकर फ्रेंड्स माशा अल्लाह और सुभान अल्लाह लिखते हैं। क्या ऐसा करना सही है, रहनुमाई फरमाएं। सीधे जवाब मिला है कि ऐसा करना नाजायज और हराम है। फौरन तौबा कर लेना चाहिए। जब तक तौबा नहीं कर लेता गुनहगार होगा।

इसे भी पढ़िए :  बच्चों को उचित शिक्षा मिलने पर ही देश को फायदा मिल सकता है: राष्ट्रपति