उत्तर कोरिया ने किया परमाणु मिसाइल परीक्षण

0

अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण करने की पुष्टि की। उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण के प्रतिक्रियास्वरूप अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जापानी सागर में छोटी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया ने दी अेमेरिका को तबाह करने की धमकी!

टिलरसन ने आईसीबीएम के परीक्षण को अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए उकसावे वाला कृत्य मानते हुए कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष उठाना चाहता है और उत्तर कोरिया के खिलाफ और कड़े कदम उठाना चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  नॉर्वे सरकार का सितम! 5 साल के मासूम को किया मां-बाप से अलग, मजबूर पिता ने भारत से मांगी मदद