बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर का प्रिंसेस अवतार देख लोगों के उड़े होश

0

सोनम कपूर अपने स्टाइल से फैशन जगत को इंप्रेस करना नहीं भूलती हैं। बॉलीवुड की फैशन डीवा मानी जाने वाली सोनम कपूर वैसे तो अक्सर हमें अलग अलग अंदाज़ और आउटफिट्स में नज़र आती रही हैं पर उन्हें इस वेस्टर्न आउटफिट में देख आपके होश उड़ जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल फिल्म अवॉर्ड: 'नीरजा' सर्वश्रेष्ठ फिल्म और 'रुस्तम' के लिए अक्षय को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

हम बात कर रहे हैं हाल ही में हुए पेरिस फैशन वीक की। इस फैशन वीक में जब सोनम फैशन डिजाइनर्स रॉल्फ और रूसो के लिए शो स्टॉपर बनकर उतरीं तो सभी की निगाहें उन पर टिकी की टिकी रह गई। इस फैशन शो में रॉल्फ एंड रूसो ने अपना ऑटम विंटर कलेक्शन 2017-18 पेश किया।

इसे भी पढ़िए :  गिनेस बुक में दर्ज़ है अभिषेक बच्चन का नाम, जानिए क्यों

https://www.instagram.com/p/BWIsbmaB7PT/?taken-by=rheakapoor

सोनम ने रैंप वॉक के समय वाइट कलर की बेहद शानदार ड्रेस पहन रखी थी। इस ड्रेस में सोनम किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।  हालांकि यह ड्रेस इतनी लंबी थी कि इसे संभालने के लिए अलग से 4 लोगों की जरूरत पड़ रही थी। सोनम कपूर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उनकी बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

 

इसे भी पढ़िए :  टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल का नया गाना बेपरवाह हुआ रिलीज

https://www.instagram.com/p/BWF-Si8BfkK/?taken-by=rheakapoor