नोटबंदी का विरोध करने पर केजरीवाल को ऋषि कपूर ने सुनाई खरी खोटी

0
ऋषि

बीजेपी सरकार के नोटबंदी करने के बाद बाजार में 500 और 1,000 रुपये के नोट अमान्य कर चलन में बद कर दिए गए जिसके बाद से इस मुद्दे पर पीएम की आलोचना करने पर ऋषि कपूर ने सीएम केजरीवाल की सख्त आलोचना की है।

ऋषि कपूर ने यह दिल्ली के सीएम की यह आलोचना ट्विटर पर की है। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाओं के लिए जाने जाते हैं। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बॉलिवुड कलाकार ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडर @chintskap से लिखा है, ‘क्या यह आदमी ऐसा ही है।


क्या यह हमेशा इसी तरह बात करता है। सुना था, आज तजुर्बा भी हो गया।  गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए लिखा था कि पीएम मोदी जी ने बॉल को स्टेडियम से बाहर कर दिया है। वाह, विमुद्रीकरण ही सही तरीका है। बधाई।

इससे पहले, शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘मोदी सरकार की यह सर्जिकल स्ट्राइक काले धन के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता की छोटी-छोटी बचतों के खिलाफ है। अपने इस कदम के लिए पीएम को लोगों से माफी मांगनी और नोटबंदी के फैसले को वापस लेना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की वाइफ की होटनेस पर बॉलीवुड भी हुआ फिदा, कहा- चाची तो गज़ब है