टोक्यो को मिली पहली महिला गवर्नर

0

टोक्यो : जापान की पूर्व रक्षामंत्री यूरिको कोइके सोमवार की सुबह टोक्यो की गवर्नर चुन ली गईं।वह टोक्यो की पहली महिला गवर्नर हैं। 46 साल की कोइके ने निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में चुनाव लड़ा और अपने दो मुख्य प्रतिद्वंदियों  पूर्व विदेश मंत्री हिरोया मसूद और पत्रकार शुन्तारो तोरिगो को हराया।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरु होगा ब्रिक्स सम्मेलन, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- मुद्दों को सुलझाने के लिए हो कूटनीति का इस्तेमाल

मसूदा को सत्ताधारी गठबंधन और अन्य पार्टियों से समर्थन हासिल था, जबकि तोरिगो को चार विपक्षी पार्टियों का समर्थन हासिल था। कोइके को 29 लाख वोट मिलें, जबकि मसूदा को 18 लाख और तोरिगो को 13 लाख वोट मिले।चुनाव में कुल 60 फ़ीसदी मतदान हुए थे। जबकि पिछले चुनाव में 46 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी।कोइके जापान की पहली महिला शिक्षा मंत्री बनीं, जब प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उन्हे साल 2007 में अपने पहले मंत्रिमंडल में शामिल किया था।कोइके ने कहा है कि ‘मैं एक अभूतपूर्व तरीके से टोक्यो की राजनीति का नेतृत्व करूंगी, एक ऐसा टोक्यो जो आपने पहले कभी नहीं देखा है’। आपको बता दें कि कोइके ने मिश्र के काहिरा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिक्स में आने से पहले कोइके टीवी जर्नलिस्ट थीं।

इसे भी पढ़िए :  अंतराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से चीन होगा अलग, 2024 तक बना लेगा अपना अन्तरिक्ष स्टेशन