NSA डोभाल चीन के राष्ट्रपति से मिले, डोकलाम में 42 दिन से जारी है विवाद

0
Ajit Doval meet shi jinping

सिक्किम के डोकलाम एरिया को लेकर जारी विवाद के बीच शुक्रवार को भारत के एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) अजीत डोभाल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बीजिंग में मुलाकात की। इससे पहले गुरुवार को डोभाल ने चीन के एनएसए यांग जिआची से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़िए :  सीमा में किसी की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी: शी जिनपिंग

डोभाल ने ब्रिक्स देशों के एनएसए के साथ जिनपिंग से मुलाकात की। उधर, डोकलाम विवाद पर चीन के सरकारी मीडिया ने भारत को फिर धमकी दी है। कहा है, “डोकलाम मसला चीन-भूटान बॉर्डर विवाद है। इसमें थर्ड पार्टी के तौर पर भारत को दखल देने का क्या हक है? नई दिल्ली के तर्क के मुताबिक अगर उसे ये हक है तो ये बहुत खतरनाक होगा क्योंकि अगर कश्मीर मसले पर पाकिस्तान ने अपील की तो चीन की आर्मी वहां विवादित एरिया में घुस सकती है, जिसमें भारत के अधिकार वाला कश्मीर भी शामिल है।”

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश: ईशनिंदा की अफवाह के बाद हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमला

Click here to read more>>
Source: DAINIK BHASKAR