भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चांडीमल लेंगे हेराथ की जगह

0
chandimal
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चांडीमल लेंगे हेराथ की जगह (फाइल फोटो)

भारत के खिलाफ कोलंबो में तीन अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की कमान दिनेश चांडीमल को सौंपी जा सकती है । गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की कमान संभाल रहे रंगना हेराथ की उंगली में चोट लग गई थी, जिस कारण उनके दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की संभावनाएं बेहद कम नजर आ रही हैं। निमोनिया होने के कारण गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच से चांडीमल को बाहर रखा गया था ।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS: 300 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया टीम, कुलदीप यादव ने झटके सर्वाधिक विकेट

Click here to read more>>
Source: patrika