IND vs SL: 50वें टेस्ट में 4000 रन के बाद पुजारा ने जड़ा शतक

0
भारत और श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एसएससी स्टेडियम कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 66 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 260 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा (95 रन) और अजिंक्य रहाणे (56 रन) क्रीज पर डटे हैं। इस मैच में 34 रन बनाते ही चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बंगलुरु टेस्ट: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत के 189 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान के बनाए 40 रन

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 56 के स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लग गया। 10.1 ओवर में दिलरुवान परेरा ने शिखर धवन को एलबीडब्लू कर दिया। वहीं धवन ने काफी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 35 रन बनाए।

इसे भी पढ़िए :  न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak