कई संगठन और लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का किया था विरोध: सोनिया गांधी

0

भारत छोड़ों आंदोलन के 75 वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज हम भारत छोड़ो आंदोलन की यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं सभी महिला पुरुष कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देती हूं जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। सोनिया गांधी ने स्वाधीनता आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के योगदान का भी जिक्र किया। कहा, दिया गया था ‘कांग्रेस करे या मरे’ नारे का नारा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के भाषण पर लालू ने ली चुटकी, कहा- 'पंजाब में खून का बेटा और UP में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई'

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि क्या जनतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं हो रही है? भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह याद दिलाता है कि इस विचार को संकीर्ण मानसिकता और संप्रदायवाद का कैदी बनने नहीं दे सकते हैं। ऐसा लगता है कि उदारवादी मूल्य खतरे में पड़ रहे हैं, कई बार कानून के राज पर भई गैरकानूनी शक्तियां हावी दिखाई देती हैं।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों केंद्रीय मंत्री मुख्तार नकवी को राज्यसभा में पड़ी जबरदस्त डांट?

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK