भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर जेटली ने कहा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है आतंकवाद

0

भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राज्यसभा में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि हमारे देश के जवानों में देश की सुरक्षा करने की क्षमता है। देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। जेटली ने कहा कि देश के कई हिस्सों में जो लोग संविधान को नहीं मानते हैं, वो संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

बता दें कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बजाया था। इस आंदोलन ने भारत की आजादी में बड़ी भूमिका निभाई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था कि 9 अगस्त को पूरा देश संकल्प सिद्धि कैंपेन चलाए और बापू के आंदोलन को दोबारा से याद करें।

इसे भी पढ़िए :  निर्मला सीतारमण ने संभाला रक्षामंत्री का कार्यभार

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK