अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, जल्द NDA में शामिल हो सकती है JDU

0
अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, जल्द NDA में शामिल हो सकती है JDU

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और भाजपा ने बिहार में गठबंधन सरकार का निर्माण किया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से आया कबूतर, लाया PM मोदी के लिए लश्कर का पैगाम, पढ़ें खौफ के खत में क्या लिखा?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ‘‘ मैं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपने आवास पर शुक्रवार को मिला था। मैंने जदयू (नीतीश कुमार) को राजग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।’’

अमित शाह के न्योते के बाद ऐसी संभावना है कि जदयू 19 अगस्त को पटना में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजग में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी देगा।

इसे भी पढ़िए :  RBI की गरीमा बचाने के लिए उर्जित पटेल की ढाल बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS