अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, जल्द NDA में शामिल हो सकती है JDU

0
अमित शाह से मिले नीतीश कुमार, जल्द NDA में शामिल हो सकती है JDU

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और भाजपा ने बिहार में गठबंधन सरकार का निर्माण किया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम की डिग्री का रिकॉर्ड जांचने का ऑर्डर देने वाले सूचना आयुक्त से छिना गया एचआरडी चार्ज

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा- ‘‘ मैं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपने आवास पर शुक्रवार को मिला था। मैंने जदयू (नीतीश कुमार) को राजग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।’’

अमित शाह के न्योते के बाद ऐसी संभावना है कि जदयू 19 अगस्त को पटना में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजग में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी देगा।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष को सऊदी से फोन पर मिली धमकी,'अगर तुमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा तो मार दूंगा।'

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS