बच्चों की मौत पर अमित शाह के बिगड़े बोल, कहा- देश में पहली बार नहीं हुआ ऐसा हादसा

0
बच्चों की मौत पर अमित शाह के बिगड़े बोल, कहा- देश में पहली बार नहीं हुआ ऐसा हादसा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 68 बच्चों की मौत पर कहा कि बच्चों का मरना एक दुर्घटना है और इसकी जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हादसा नहीं हुआ है। जबतक जांच चल रही है किसी को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों के कल्याण के प्रतिबद्ध है। जन्माष्टमी मनाने के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जन्माष्टमी अपनी जगह है। जैसे देश में होगी वैसे ही यूपी में लोग मनाएंगे और 15 अगस्त भी मनाया जाएगा। यह सरकारी त्योहार नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  इस खास त्योहार के लिए मॉडल्स ने उतार फेंके कपड़े, रंगों से जिस्म ढककर हुईं तैयार

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK