अक्षय के द्वारा जवानों को समर्थन करने पर राजनाथ सिंह ने कहा: “अक्षय कुमार जी ‘भारत के वीर’ को आपका समर्थन सराहनीय है.”

0
गृह मंत्री राजनाथ सिंह(फ़ाइल पिक्चर)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अक्षय का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से शहीदों के परिजनों की मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अक्षय कुमार जी ‘भारत के वीर’ को आपका समर्थन सराहनीय है.”

इसे भी पढ़िए :  भंसाली पर हुए हमले से गहरे सदमे में, दुखी और निराश हैं दीपिका

 

अक्षय वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “दोस्तों कल हमने बेहद गर्व और सम्मान के साथ अपनी आजादी के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया था.” अक्षय ने कहा, “मैं आपसे एक चीज पूछना चाहता हूं – क्या आपने उन लोगों के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया जो आपको गर्व से भर देते हैं और आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं? जो हर साल हमें आजादी का यह उपहार देने के लिए अपनी जिंदगी को जोखिम में डालते हैं.” उन्होंने कहा, “हर रोज समाचार में हम सुनते हैं कि किसी न किसी स्थान पर हमारे जवानों ने केवल हमारी रक्षा के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। “अब उनके लिए कुछ करने का समय है। इस साल हमारे गृह मंत्रालय ने एक वेबसाइट – ‘भारतकेवीर डॉट जीओवी डॉट इन’ लॉन्च की है, जिसके जरिए आप शहीदों के परिवारों को सीधे दानराशि भेज सकते हैं।”अक्षय ने कहा कि वेबसाइट से पहले ही 10 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  सैफुल्लाह की लाश लेने से पिता ने किया इनकार, राजनाथ सिंह बोले- उन पर गर्व है हमें

Click here to read more>>
Source: News 18 Hindi