तीन तलाक का फैसला,” कुरान की जीत है और कट्टरपंथियों की हार”

0

तीन तलाक की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने एक साथ तीन तलाक को असंवैधानिक करार देते हुए तीन तलाक पर 6 महीने तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि इस मामले में वह संसद में कानून बनाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  ने खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ट्रिपल तलाक पर ये ऐतिहासिक फैसला, कुरान की जीत है और कट्टरपंथियों की हार।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: तीन तलाक मुद्दे पर बड़ी चर्चा, झुक जाएगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, लोकतंत्र में नहीं चलेगी मनमानी, फोन, मैसेज और खत से नहीं होंगे तलाक!