ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार

0

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके पास से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो पासबुक, एक एटीएम कार्ड और 3 सिम कार्ड बरामद बरामद किया गया है। पकड़े गए लुटेरों का नाम आशू चौधरी, हिमांशु शरण, हर्ष चौधरी, विराट चौधरी और मोहित चौधरी है। गाजियाबाद के एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया ये पांचों लुटेरें उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले है।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु में लुटी कैशवैन, 2000 के नोट छोड़कर लुटेरे ले उड़े सौ-सौ की गड्डीयां

एसपी सिटी ने बताया ये पांचों अभियुक्त की गिरफ्तारी उस समय हुई जब मुखबिर की सूचना पर कविनगर पुलिस ऑनलाइन ठगी करने आशू को उसके साथी के फ्लैट संख्या- 212 औद्योगिक क्षेत्र पाण्डव नगर में दबिश डालकर गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़िए :  पहले शाहरुख़ खान बनकर किया महबूबा की शादी में डांस, फिर दूल्हे को मार दी गोली

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया ये पांचों अभियुक्त फर्जी कॉल सेंटर / ऑनलाइन वेबसाइट पर लिंक / एड डालकर एवं पेटीएम वॉलेट व बैंक के फर्जी खातों के द्वारा रुपयों की ठगी करते थे।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम सिंह कभी अखिलेश के विरूद्ध नहीं जा सकते: अमर सिंह