एक दिन में ही 9,500 प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। पीएम मोगी अगले मंगलवार 29 अगस्त को राजस्थान दौरे पर होंगे, इस दौरान वह करीब 9,500 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। ये प्रोजेक्ट सड़क, नेशनल हाइवे, राज्य हाइवे और ग्रामीण सड़कों से जुड़े हैं। इन प्रोजेक्ट्स की कुल कीमत करीब 27,000 करोड़ रुपए है। अपनी उदयपुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और कई का शिलान्यास करेंगे। मोदी के अलावा इन कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अभेद होगी 2300 किलोमीटर लंबी सीमा, बॉर्डर को छावनी में बदलने की तैयारी

 

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK