अश्विनी लोहानी बने रेलवे के नए चेयरमैन

0

अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले अशोक कुमार मित्तल इस पद पर थे। मित्तल ने लगातार दो ट्रेन दुर्घटनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया था। लोहानी वर्तमान में एयर इंडिया के सीएमडी हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री के भाषण पर मुख्य न्यायधीश की टिप्पणी ‘‘अभूतपूर्व लेकिन पूरी तरह से सही’’: कांग्रेस

लोहानी इंडियन रेलवे मेकैनिकल सर्विस के ऑफिसर हैं। वे पहले दिल्ली के DRM भी रह चुके हैं। साथ ही ITDC के भी चेयरमैन पद पर काम कर चुके हैं। दिल्ली में रेल म्यूजियम के डायरेक्टर के पद पर भी लोहानी ने काम किया है।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे की नई समय सारणी में तेजस-हमसफर एक्सप्रेस सहित 30 नई ट्रेनें शामिल

मित्तल ने अपना इस्तीफा रेलमंत्री सुरेश प्रभु को सौंप दिया था। प्रभु ने मित्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। बता दें कि प्रभु ने भी दो रेल हादसे के बाद अपना इस्तीफा पीएम को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़िए :  IN PICS: सुप्रियो बने रचना के साजन, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Click here to read more>>
Source: aaj tak