इस शख्स की वजह से लगा था शिवसेना MP रविंद्र गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध

0
रविंद्र गायकवाड़
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एयर इंडिया और शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के बीच की ‘वॉर’ अब थम गई है, बीते दिनों रविंद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के स्टाफ के साथ फ्लाइट मे की गई बदतमीज़ी का विवाद इतना बढ़ गया था कि गायकवाड़ का नाम ही ‘चप्पलमार’ सांसद पड़ गया था। इसी विवाद के चलते एयर इंडिया ने गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर  प्रतिबंध लगा दिया था

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने 'कैशलेस इकॉनमी' के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए 94 करोड़ रुपए

एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिया है क्योंकि उड्डयन मंत्रालय ने चिट्ठी लिख कर एयर इंडिया से बैन हटाने को कहा था। लेकिन तमाम राजनीतिक दबावों के बावजूद गायकवाड़ पर लगभग 15 दिन तक लगे प्रतिबंध को लेकर एयर इंडिया के रुख़ की भी तारीफ की जा रही है। आमतौर पर अपनी मनमानी के लिए पहचाने जाने वाले नेताओं के सामने सरकारी अधिकारियों को हार मानते ही देखा गया है, लेकिन इस मामले में एयर इंडिया द्वारा गायकवाड़ को लगातार कड़ी टक्कर देते हुए देखा गया। गौरतलब है कि गायकवाड़ ने राष्ट्रीय टेलीविज़न पर यह बयान दिया था कि उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारी को 25 बार अपनी चप्पलों से पीटा है।

इसे भी पढ़िए :  काटजू बोले- जस्टिस ठाकुर, पहले न्यायपालिका को साफ करिए, वहां भी है काफी भ्रष्टाचार

इस पूरे विवाद की वजह से एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहाणी का नाम चर्चा में आ गया है। गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के 60 साल के कर्मचारी पर हमला करने की घटना के बाद लोहाणी ने न सिर्फ शिवसेना नेता को एयर इंडिया में यात्रा करने से प्रतिबंधित किया बल्कि अन्य निजी एयरलाइनों को भी इस मामले में एकजुट कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  गाजीपुर से मोदी LIVE

अगले पेज मे पढ़ें लोहाणी से जुड़ी एक और दिलचस्प बात

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse