अर्जुन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे पुजारा

0
अर्जुन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे पुजारा

भारत के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार चेतेश्वर पुजारा मंगलवार को अर्जुन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। वह इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त है। पुजारा और हरमनप्रीत कौर उन17 खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्हें 2017 के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुजारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है।

इसे भी पढ़िए :  दो मिनट का ये वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा

उस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, ‘अर्जुन पुरस्कार के लिए मैं वास्तव में आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दुर्भाग्य से मैं इंग्लैंड में नॉटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण व्यक्तिगत तौर पर यह पुरस्कार लेने नहीं आ सकूंगा।’ श्रीलंका के खिलाफ हाल में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 77.25 की औसत से 309 रन बनाने वाले पुजारा इन दिनों शानदार फॉर्म में है।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए कश्मीर में घायल हुए जवानों की अनसुनी कहानी

पुजारा ने अबतक 51 टेस्ट मैचों में 52.65 की औसत से 4107 रन बनाए है। उन्होंने कहा, ‘आज मैं जो कुछ हूं वह खेल के प्रति अपने समर्पण की बदौलत हूं और पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनना सम्मान होता। इस खेल को खेलने के हर अवसर का फायदा उठाना भी बेहद महत्वपूर्ण है।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: घाटी में फिर निकली राष्ट्रविरोधी रैलियां, सुरक्षाबलों पर हुआ पथराव

Click here to read more>>
Source: aaj tak