कॉमेडियन एक्टर कीकू शारदा ने गुरमीत राम रहीम उड़ाया मजाक

0

बलात्कार मामले में दोषी करार दिए गए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा के ऐलान के बाद कॉमेडियन एक्टर कीकू शारदा ने मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो के नीचे उन्होंने लिखा है, ‘बगैर मोनो सोडियम ग्लूटामेट के चाइनीज़ खाने का लुत्फ ले रहा हूं।’ बात दें कि मोनो सोडियम ग्लूटामेट को शॉर्ट फॉर्म में एमएसजी कहते हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह भी खुद को एमएसजी (मेसेंजर ऑफ गॉड) कहते हैं। दरअसल डेढ साल पहले कीकू शारदा को राम रहीम का मजाक उड़ाने के कारण जेल जान पड़ गया था। जनवरी 2016 में कीकू शारदा ने कलर्स के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में राम रहीम को कॉपी किया था।

इसे भी पढ़िए :  हाईकोर्ट ने हरियाणा की खट्टर सरकार को लगाई फटकार, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए राज्य को जलने दिया
Click here to read more>>
Source: hindi news18