एम्स के डॉक्टरों ने शुरू की सर्जरी, भारत में पहली बार हो रहा ऐसा ऑपरेशन

0

भारतीय डॉक्टर्स पहली बार सिर से जुड़े ट्वीन बेबी को अलग करने के लिए सर्जरी का प्रयास कर रहें है। ये सर्जरी दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू की गई है। ओडिशा सरकार की सिफारिश पर जग्गा व बलिया नामक जुड़वा बच्चों को एम्स में 14 जुलाई को भर्ती किया गया था। इनका उम्र मात्र 2 साल 3 महीने है। इन बच्चों का ऑपरेशन अधिक जटिल है क्योंकि इनकी वे नसें आपस में जुड़ी हैं जो मस्तिष्क से दिल को रक्त लौटाते हैं। सर्जरी 30 घंटे की होगी। तीन से पांच चरण में सर्जरी हो सकती है। सर्जरी में थ्रीडी तकनीक का यूज होगा। इस सर्जरी का डेमो भी किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज गोरखपुर में योगी, जाने कहाँ-कहाँ जाएंगे आज CM

Click here to read more>>
Source: NBT