आमिर खान ने बिहार को दिया 25 लाख रुपए का चेक

0

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपए का चेक दिया है। आमिर खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भेजा गया चेक डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय को मिला।

इसे भी पढ़िए :  MAMI रेड कार्पेट पर मां संग शिरकत करते आमिर खान, देखें तस्वीरें

आमिर खान का बिहार से लगाव रहा है। सीरियल सत्यमेव जयते के दौरान उन्होंने बिहार के गया में दशरथ मांझी के गांव का दौरा किया था। तब पटना का लिट्टी चोखा उन्हें काफी पसंद आया था। बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने भी 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में बाढ़ का कहर, अबतक 72 की मौत

गौरतलब है कि बिहार के 19 जिले भीषण बाढ़ की मार झेल रहे हैं। नेपाल की तरफ से आई बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ और 500 सौ से अधिक लोग इसके शिकार हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर पड़ा डाका, 80 लाख के जेवरात गायब

Click here to read more>>
Source: amar ujala