100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने धोनी

0
100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तेज-तर्रार विकेटकीपिंग की दुनिया कायल है। 36 साल के धोनी रविवार को वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। धोनी ने अपने करियर के 301वें वनडे में इस जादुई आंकड़े को छुआ।

इसे भी पढ़िए :  वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली के बारे में किया बड़ा खुलासा, खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

श्रीलंका के बल्लेबाज अकिला धनंजय धोनी के 100वें शिकार बने। इससे पहले धोनी ने सीरीज के दूसरे वनडे में 99वां स्टंप किया था। तब धोनी ने अपने 298वें वनडे में दानुष्का गुणाथिलका को स्टंप कर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) की बराबरी की थी। संगकारा ने 2000-2015 के दौरान 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट टेस्ट: तीसरे दिन टीम इंडिया का स्कोर 319/4, पुजारा और विजय का शतक

वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग की बात करें, तो धोनी ने अबतक 2004 से 2017 के दौरान 100 स्टंप किए है। खास बात यह है कि धोनी ने सबसे कम वनडे खेलकर स्टंपिंग का शतक बनाया है।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखे पीवी सिंधू का ग्लैमरस लुक

Click here to read more>>
Source: aaj tak