पर्यटन मंत्री का विदेशियों को सलाह, अपने देश से बीफ खाकर आए

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए केंद्रीय टूरिजम मंत्री केजे अल्फोंस ने विदेशी पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपने देश में बीफ खाकर भारत आएं। अल्फोंज ने भारत आने वाले पर्यटकों को सलाह दी है कि वे यहां घूमने आने से पहले अपने देश में गोमांस खाकर आएं। अल्फोंस एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि कई राज्यों में अब गोमांस पर प्रतिबंध लग गया है। इस प्रतिबंध का सबसे ज्यादा प्रभाव देश के टूरिज्म सेक्टर पर पड़ेगा। इसके जवाब में अल्फोंस ने कहा, ‘वे (विदेशी पर्यटक) अपने देश में गोमांस खा सकते हैं, तो भारत आने से पहले वे वहीं गोमांस खाकर आएं।’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी की मंथन बैठक, सुषमा के नाम पर भी लग सकती है मुहर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK