कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आज महाराष्ट्र दौरा

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे हैं। राहुल मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ और पारभानी जिलों का दौरा करेंगे। वह पहले नांदेड़ पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह परभानी के कुछ गांवों का दौरा करेंगे। राहुल परभानी में एक किसानों की रैली को भी संबोधित करेंगे। वह महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में ऋण माफी और किसानों की आत्महत्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए: कालाधन रखने वाले 500,1000 के नोटों का क्या कर रहे हैं, तस्वीरें देखकर हैरान रह जाएंगे

राहुल गांधी सबसे पहले स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने वाले, पार्टी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष, मराठवाड़ा के जिलों के जिला अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। दरअसल नांदेड़ कांग्रेस का गढ़ जाता है, जहां अक्टूबर मध्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने जनता को cashless का मतलब समझाने में खर्च किए 94 करोड़... आ गई निशाने पर