गणेश को मांस खाते दिखाने वाले एड पर भारत ने जताया विरोध

0

ऑस्‍ट्रेलिया में एक विज्ञापन में भगवान गणेश को मेमने मांस खाते हुए दिखाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं की आपत्ति के बाद अब भारत ने भी ऑस्ट्रेलिया के सामने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है। ऑस्ट्रेलिया के 3 सरकारी विभागों, फॉरेन अफेयर्स, कम्युनिकेशंस और ऐग्रिकल्चर डिपार्टमेंट को कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘मीट ऐंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया’ के विवादित ऐड को लेकर विरोधपत्र भेजते हुए इस मामले में ऐक्शन लेने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  अगस्त में होगा हो सकता है मोदी कैबिनेट में बदलाव

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूत ने इस मामले को सीधे मीट ऐंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया के समक्ष उठाते हुए उनसे इस ऐड को हटाने की मांग की है। भारत के जरिए दिए गए विरोधपत्र में कहा गया है कि इस विज्ञापन से भारतीय समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी सर्वे में कैसा रहा मोदी के मंत्रियों का परफॉर्मेंश?

Click here to read more>>
Source: news state