दुनिया का सबसे सस्ता और छोटा पोर्टेबल वेंटिलेटर एम्स में हुआ लॉन्च

0

दुनिया का सबसे सस्ता और छोटा पोर्टेबल वेंटिलेटर एम्स में लॉन्च हुआ। ए सेट रोबॉटिक्स के हेड और युवा साइंटिस्ट दिवाकर वैश्य ने अपने दम पर स्वदेशी पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किया है। मोबाइल ऐप से चलने वाले इस वेंटिलेटर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे जेब में रखा जा सकता है। ऑक्सिजन सिलिंडर के बिना काम करने वाला यह दुनिया का पहला वेंटिलेटर है। एम्स में चल रहे किफायती मेडिकल तकनीक सम्मेलन के दूसरे दिन इसे प्रदर्शित किया गया। इसके पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 15,000 से 20,000 रुपये होगी।

इसे भी पढ़िए :  नितिश कटारा हत्याकांड : जानिए, विकास और विशाल की जमानत क्यों नहीं होने देना चाहती सरकार

Click here to read more>>
Source: abp news