वाराणसी में संजय दत्त ने पूरी की पिता की आखिरी इच्छा

0

संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन के लिए हाल ही में बनारस पहुंचे। पितृपक्ष के दौरान संजय ने बनारस के गंगा तट पर पिता की मृत्यु के 12 साल बाद पिंडदान किया। साथ ही मां नरगिस दत्त समेत तीन पीढ़ी के पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी पिंडदान किया।

इसे भी पढ़िए :  बढ़ने वाली है सलमान खान की मुश्किलें, जाना पड़ सकता है जेल?

पिंडदान के बाद संजय ने 125 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया। इसके बाद आरती उतारी। पिंडदान के बाद संजू बाबा ने पुरोहितों को दक्षिणा देकर विदा किया। बनारस घाट पर संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों, विवादों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर क्यों है चर्चा में?

बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संजय दत्त और अदिति राव हैदरी अपनी आने वाली फिल्म ‘भूमि’ के अन्य कलाकारों के साथ दोपहर को रानी घाट पहुंचे थे।

इसे भी पढ़िए :  16 साल बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में नज़र आये आमिर खान, RSS प्रमुख मोहन भागवत से लिया आवॉर्ड

Click here to read more>>
Source: INDIA TV