जानिए विराट ने क्यों ठुकराई करोड़ों रुपये की डील?

0
जानिए विराट ने क्यों ठुकराई करोड़ों रुपये की डील?

जी हां, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने करोड़ों रुपये के डील को ठुकरा दिया है। उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी की करोड़ों रुपये की यह डील महज इसलिए ठुकरा दी, क्योंकि उनका कहना है कि जिसका वह खुद इस्तेमाल नहीं करते, उसे दूसरे से कैसे कहें। विराट कोहली न सिर्फ मैदान पर, बल्कि उसके बाहर भी एक अच्छा उदाहरण पेश करते रहें है। दरअसल, विराट के अनुशासित ट्रेनिंग सिस्टम में सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए कोई स्थान नहीं है। वह खुद को शत प्रतिशत फिट रखने के लिए जिम में लगातार पसीना बहाते है। बताया जाता है कि उनके लिए पानी भी फ्रांस से आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट ने कहा, ‘ मैं पहले खुद को समझाता हूं कि मैं यह कर सकता हूं। इसके बाद ही साथी खिलाड़ियों से उसे करने को कहता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  क्लीन स्वीप करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

इससे पहले जून में विराट ने कोला इंडस्ट्री को जोरदार झटका उस समय दिया था, जब उन्होंने कोला का ऐड करने से खुद का हाथ खींच लिया था। दरअसल, शक्कर और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से स्वास्थ्य के खतरों पर बढ़ती चर्चा के बीच विराट ने यह फैसला किया। विराट पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पेप्सी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाना चाहती थी।

इसे भी पढ़िए :  सावधान: कोका कोला से लेकर पेप्सी तक सब में घुला है ज़हर, सरकारी जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Click here to read more>>
Source: aaj tak