”अगले 5 साल में बैंकिंग क्षेत्र में करीब 30 फीसदी तक नौकरियों में कमी आ सकती है” : विक्रम पंडित

0
''अगले 5 साल में बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी में करीब 30 फीसदी तक की कमी आ सकती है।

”अगले 5 साल में बैंकिंग क्षेत्र में करीब 30 फीसदी तक नौकरियों में कमी आ सकती है।” एक इंटरव्यू में सिटीबैंक के पूर्व सीईओ विक्रम पंडित ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बैंकों में रोबोट और ऑटोमेटिक मशीनरी का इस्तेमाल हो रहा है, उस हिसाब से नौकरी की संख्या में कमी आ सकती है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के कारण विकास दर समेत पूरी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा: चिदंबरम

यह पहली बार नहीं है कि जब बैंकिंग क्षेत्र में नौकरियों की कमी को लेकर किसी ने इस तरह की बात की हो। इससे पहले BCG ग्रुप के सौरभ त्रिपाठी ने कहा था कि बैंकों में छोटे लेवल जैसे डाटा एंट्री पद तक की नौकरियां मशीनरी और नई टेक्नोलॉजी के आने से खत्म हो सकती है।
बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वो सब कुछ जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नैचुरल लैंग्वेज में होता है, उन सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी की थाली में वापस आएगी दाल, सरकार करेगी साढ़े 18 करोड़ रुपये खर्च

आपको बता दें कि बैंकिंग सेक्टर में लगातार इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी के जरिए काम को आसान बनाया जाने की कोशिश है। बैंकों में डाटा एंट्री, रकम जमा करना, रकम निकालना, फॉर्म भरना आदि काम ऑनलाइन या मशीनरी द्वारा ही हो जाता है, जिसका असर बैंक कर्मचारियों की संख्या पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पोर्न देखने के मामले में चौथे नंबर पर हैं भारतीय, महिलाओं की बढ़ी रूचि  

Click here to read more>>
Source: aaj tak