भारतीय रेलवे: ट्रेन में अब रात 10 बजे से पहले और सुबह 6 के बाद नहीं सो सकेंगे यात्री

0
भारतीय रेलवे (फ़ाइल पिक्चर)

अगर आप ट्रेन में रात 10 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद तक सोए रहते है तो अब आपको अपनी इस आदत में सुधार लाना होगा। जी हां भारतीय रेलवे के नए सर्कुलर के अनुसार ट्रेनों में अब यात्री रात 10 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद नहीं सो सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे जारी करेगा 'सब्सिडी मुक्त' टिकट, लोगों की जेबों पर होगा असर

ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि यात्रियों को, खासकर आरएसी टिकट पर यात्रा करने वालों को, ज्यादा वक्त तक बैठने की जगह मिल सके ।पहले यात्रियों के पास रात 9 बजे तक सोने का ऑप्शन था. यह सर्कुलर रेलवे बोर्ड सदस्य और यात्री मार्केटिंग के डायरेक्टर विक्रम सिंह द्वारा जारी किया गया है। सर्कुलर के मुताबिक, “रिजर्व्ड बोगियों में यात्रियों को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सोने की सुविधा दी जाती है। बाकि समय में यात्रियों को बैठने की सुविधा दी जाती है। दिन से वक्त आरएसी टिकट वाले यात्री और साइड अपर बर्थ वाले यात्री साइड लोवर बर्थ में बैठ सकते हैं।”

इसे भी पढ़िए :  अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द : सुरेश प्रभु

 

Click here to read more>>
Source: News 18 Hindi