वीडियो में देखिए : गाय को पेंशन देना चाहते हैं आखिलेश

0
नमक

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी पर बोला हमला। अखिलेश ने कहा कि गाय के मामले मे बीजेपी को सब जानते है। गायों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बीजेपी के लोग देश को मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे है।
साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप कहो तो हम गाय को पेंशन देना शुरू कर दें।
साथ ही राजनाथ सिंह के यूपी के हाल पर सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हमने किसी भी सवाल का जवाब विकास से दिया है। यूपी में दूध का प्रोडक्शन बढ़ा है और मेट्रों जैसी योजनाएं मूर्त रूप ले रही है।

इसे भी पढ़िए :  प्रसार भारती की कमान अब एक दागी अधिकारी को सौंपेगी सरकार !

दयाशंकर द्वारा सरकार पर एक पक्षीय कार्यवाही करने के आरोप में अखिलेश ने दयाशंकर मामले पर चुटकी लेते हुए कहा की वो मामला निपट गया है और रक्षा बंधन अब नजदीक है बुआ जी लड़ाई जल्द खत्म हो जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का फायदा, भारत में ड्रग्स की बिक्री हुई बिल्कुल खत्म