अयोध्या मामले की रोज सुनवाई चाहते हैं स्वामी

0

नई दिल्ली : बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या मामले की सुनवाई रोज करने की मांग की है। उन्होने ये मांग सोमवार को राज्यसभा में की। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित मामले को जल्द सूचीबद्ध कर उनके निस्तारण के लिए कदम उठाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति पर केन्द्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच भारी मतभेद

गौरतलब है कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के आने के बाद से स्वामी संसद के बाहर पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर का निर्माण होगा।

इसे भी पढ़िए :  चुनावी मौसम में किसानों के लिए मौसमी हमदर्दी दिखाने का छलावा कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा