‘देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली’- जनादेश का अपमान किया, हमको ठगने, पीठ में छूरा घोंपने का काम किया नीतीश ने- तेजस्वी यादव

0
राजद (फ़ाइल पिक्चर )

राजद की ‘देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली’ ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुरू हो चुकी है। मंच पर नेताओं का संबोधन शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव ने नितीश पर निशाना साधते हुए कहा की नितीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया, हमको ठगने, पीठ में छूरा घोपने का काम किया हैं, नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा की मोदी का नारा हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नहीं’, ‘बर्बर मोदी, गड़बड़ मोदी’ हैं।

इसे भी पढ़िए :  लालू यादव बोले- ‘आरक्षण खत्म करना चाहती है BJP’

महागठबंधन सरकार के बिखरने और राजद के सत्ता से बेदखल होने के बाद पूरे देश की नजरें इस रैली पर टिकी हुई है। जदयू के बागी शरद यादव के अगले कदम का भी इंतजार किया जा रहा है। भाजपा विरोधी रैली में शामिल होकर वह एक तरह से जदयू को कार्रवाई के लिए चुनौती देने की तैयारी कर चुके हैं। दूसरी ओर भाजपा ने जहां रैली की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं जदयू ने इसे घोटालेबाजों की रैली करार दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कोबरापोस्ट एक्सक्लूसिव: ऑपरेशन व्हाईट कोट

भाजपा का कहना है कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बिहार में इस समय रैली की राजनीति करना जनता के साथ मजाक है। रैली में शरद यादव के लालू यादव के साथ गले मिलने पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कुछ ही दिनों बाद लालू यादव सपरिवार जेल जाने वाले हैं। ऐसे में उनकी अवैध संपत्ति कौन रखेगा। इसके लिए शरद यादव की ताजपोशी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा की आग अब दिल्ली पहुंची, डेरा समर्थकों का 7 जगहों पर तांडव, रीवा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे आग के हवाले किए

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran