अजय-काजोल नहीं बनेंगे आंध्र प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड अम्बेस्डर

0
sdgersfxhcgd

विजयवाड़ा: बॉलीवुड एक्टर अजेय देवगन और उनकी पत्नी ने आन्ध्र प्रदेश टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अजय और काजोल ने अपना फ़ैसला सूबे की सरकार की सरकार तक पहुंचा दिया है।दरअसल अजय देवगन ने अपने एक करीबी का बिजनेस प्रपोजल लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। नायडू को अजय देवगन का प्रपोजल बढ़िया लगा था और उन्होने तत्काल अपने अधिकारियों को उस प्रोजेक्ट के बारे में काम करने के आदेश दे दिए थे।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में बोले पीएम मोदी- लोकतंत्र के जेबकतरे हैं वोट काटने वाले

Ajay Devgan_Naidu_ENS

साथ ही नायडू ने काजोल और अजय देवगन को आंध्र प्रदेश टूरिज्म का ब्रांड अम्बेस्डर बनने का प्रपोजल भी दे डाला था। काजोल और अजय ने कोई फ़ैसला लेने से कुछ समय की मांग की थी। लेकिन अब खबर ये है कि इस दम्पत्ति ने नायडू के प्रपोजल को ठुकरा दिया।मतलब अजय और काजोल आंध्र प्रदेश के टूरिज्म को प्रमोट नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  SAD और कांग्रेस ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- मुकाबला छोड़कर भाग गए