‘दंगल गर्ल’ फातिमा ने आमिर के साथ साइन की एक और फिल्म…और ठुकराया इस फिल्म का ऑफर

0
फातिमा

दंगल फिल्म में गीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा को इस किरदार के लिए दुनियाभर में सराहा गया। फिल्म में उनकी खूबसूरती के साथ-साथ कुश्ती के दांव-पेंच को भी खूब सराहन मिली। लेकिन ‘दंगल गर्ल’ फातिमा अपनी इस वाहवाही का श्रेय आमिर खान को देती हैं। यही वजह है कि वो आमिर के साथ एक और फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हो गई हैं।

हालांकि आमिर की फिल्म से पहले उन्हें एक और फिल्म ऑफर की गई थी, और वो इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने को भी तैयार हो गई थीं..इसी बीच उन्हें आमिर ने एक और फिल्म के लिए अप्रोच किया। बस फिर क्या था फातिमा ने झट से आमिर की फिल्म के लिए हामी भर दी..और इस एक्टर की फिल्म को बिना स्क्रिपेट सुने ठुकरा दिया।

इसे भी पढ़िए :  43 साल के हुए सूफी गायक कैलाश खेर, जन्मदिन पर लोगों को देंगे ये तोहफा

दरअसल फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी नई फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर उत्साहित हैं। फ़िल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। दंगल के बाद आमिर ख़ान के साथ फातिमा के करियर की ये दूसरी बेहद अहम फ़िल्म है। ख़बर है कि आमिर के साथ ठगी करने के लिए फातिमा ने चांद की सैर करने का ऑफर भी ठुकरा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  अब ‘चिंटू’ कपूर के साथ ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे

फातिमा को सुशांत सिंह राजपूत के साथ चंदा मामा दूर के ऑफर हुई थी, लेकिन फातिमा ने फ़िल्म को लेकर ख़ास उत्साह नहीं दिखायी। हालांकि पहले वह स्क्रिप्ट सुनने के लिए तैयार हो गई थीं। लेकिन बाद में उन्हें यह महसूस हुआ कि फ़िल्म में पूरी तरह से फोकस तो फ़िल्म के नायक पर है। यानी सुशांत सिंह राजपूत पर। ख़बरों के अनुसार, फातिमा को लगा कि दंगल जैसी फ़िल्म के कामयाब होने के बाद उन्हें किसी ऐसी फ़िल्म का ही हिस्सा बनना चाहिये, जिसमें उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौक़ा भी ना मिले।

इसे भी पढ़िए :  कंगना ने रितिक को मारा ताना, कहा- 43 के होकर भी पिता की मदद क्यों लेते हैं लोग

ख़बर यह भी है कि उस वक़्त फातिमा को लेकर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की बातचीत भी शुरू हो गयी थी। ज़ाहिर है कि ‘चन्दा मामा दूर के’ से बड़ी फ़िल्म फातिमा के लिए ‘ठग्स…’ है। इसलिए भी उन्होंने हां नहीं कहा।